Jonathan Gaming Net worth in 2025:-कितनी कमाई कर रहा है भारत का यह गेमिंग सितारा? “जो मैदान में धमाका करता है, वही इंटरनेट पर भी राज करता है।”
Jonathan Amaral – यानी Jonathan Gaming – आज भारत का सबसे चर्चित और पसंदीदा ईस्पोर्ट्स प्लेयर है। BGMI (Battlegrounds Mobile India) की दुनिया में उसका नाम किसी ब्रांड से कम नहीं है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि 2025 में Jonathan की कमाई कितनी हो गई होगी? चलिए, आज इसी पर बात करते हैं – बिलकुल वैसे ही जैसे दो दोस्त चाय की टपरी पर बैठ कर करते हैं। और साथ में हम जानेंगे उनकी Biography, कमाई के ज़रिए, Bike-Car Collection, और उसकी मेहनत की असली कहानी की।
Jonathan Gaming Net worth in 2025:
एक नजर में परिचय :-Jonathan Amaral का जन्म 21 सितंबर 2002 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। 2025 में वह सिर्फ 22 साल के है, लेकिन उसकी कामयाबी उम्र से कहीं बड़ी है। Jonathan का असली नाम वही है Jonathan Amaral – लेकिन पूरी दुनिया उन्हें “Jonathan Gaming” के नाम से जानती है।
वह एक प्रोफेशनल BGMI (Battlegrounds Mobile India) और PUBG Mobile प्लेयर है। इस वक्त वह भारत की सबसे पॉपुलर ईस्पोर्ट्स टीम GodLike Esports का हिस्सा है। यूट्यूब पर उसके 7 मिलियन से ज़्यादा सब्सक्राइबर्स हैं और इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स। उसकी एनर्जी, गेमिंग स्किल्स और सादगी ही उसे लोगों का फेवरेट बनाती है।
Jonathan की शुरुआती ज़िंदगी:-Jonathan का गेमिंग से रिश्ता बचपन से ही था। लेकिन तब मोबाइल गेमिंग को करियर मानना आसान नहीं था। जब PUBG मोबाइल आया, तो उन्होंने उसे फुल फोकस के साथ खेलना शुरू किया। धीरे-धीरे jonathan नाम TSM Entity टीम से जुड़ा और फिर वो GodLike Esports में आ गये – जहाँ से उनकी पहचान देशभर में फैल गई।
Jonathan Gaming की कुल Net Worth (2025 में):-2025 में Jonathan की कुल नेट वर्थ Rs 20 करोड़ से Rs 22 करोड़ के बीच मानी जा रही है, यानी लगभग 2.6 से 3 मिलियन अमेरिकी डॉलर। कुछ वेबसाइट्स (जैसे MoneyMint और sportsdunia) ने जून 2025 में इसकी पुष्टि की है।
कमाई के प्रमुख स्रोत
Tournament Winnings – अब तक Rs 75–80 लाख से ज़्यादा की प्राइज़ मनी
YouTube Channel – 7 मिलियन सब्सक्राइबर्स और 670 मिलियन व्यूज़ से हर महीने Rs 8–12 लाख की कमाई
Brand Deals – Red Bull, Hero, Realme,जैसी बड़ी कंपनियों के साथ स्पॉन्सरशिप
GodLike Esports से सैलरी – एक प्रो प्लेयर के रूप में हर महीने लाखों की फिक्स सैलरी और बोनस
Jonathan के पास कौन-कौन सी गाड़ियाँ और बाइक हैं
Jonathan का स्टाइल भी उसके गेमिंग जैसा ही दमदार है। उसके पास कई शानदार गाड़ियाँ और बाइक्स हैं
Cars:
Lamborghini Huracan EVO– Rs 3.2 से 3.7 cr
BMW X4 – Rs 75 लाख की लग्ज़री कार जिसमें वह कई बार पब्लिक में नजर आया है
bike :
Royal Enfield Classic 350 – रेट्रो स्टाइल बाइक जो उसकी कलेक्शन को कम्प्लीट करती है
Jonathan से क्या सीख सकते हैं
पैशन को करियर बनाओ ,हार से डरो मत – उससे सीखो,लगातार मेहनत करते रहो – चाहे जो भी हो,और सबसे जरूरी – अपने जमीन से जुड़े रहो
Jonathan एक गेमर नहीं, एक आइडियल बन चुका है। उसकी कहानी बताती है कि अगर सच्चे दिल से मेहनत करो, तो फोन की स्क्रीन भी करोड़ों का सपना बन सकती है।
आप क्या सोचते हैं
आप Jonathan के कौन से मैच को सबसे ज़्यादा याद रखते हैं, कमेंट में जरूर बताएं – और अगर यह ब्लॉग पसंद आया हो, तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना मत भूलिए,”हो सकता है, अगला Jonathan आप ही हों”.