Jolly LLB 3 Collection Day 2: अक्षय कुमार की फिल्म ने मचाया कमाल का धमाल!
अक्षय कुमार और अर्शद वारसी की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म Jolly LLB 3 ने रिलीज़ होते ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। शुक्रवार, 19 सितंबर को रिलीज़ होने के बाद फिल्म ने पहले दिन ₹12.75 करोड़ की कमाई की थी। लेकिन जैसे ही शनिवार (20 सितंबर) आया, दर्शकों की संख्या और उम्मीदों के साथ फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला।
Jolly LLB 3 Collection Day 2:
दूसरे दिन का धमाकेदार कलेक्शन
Jolly LLB 3 ने दूसरे दिन लगभग ₹19.50 से ₹20.50 करोड़ का कलेक्शन किया, जो पहले दिन की कमाई से लगभग 60% ज्यादा है। इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स और वर्ड-ऑफ-माउथ पब्लिसिटी है। दोपहर और शाम की शो में दर्शकों की भीड़ ने फिल्म की कमाई को नई ऊँचाई पर पहुँचाया। यह आँकड़े दिन के अंत में बदल भी सकते है।
दो दिनों का टोटल कलेक्शन
फिल्म के दो दिन के कुल कलेक्शन की बात करें तो यह लगभग ₹33 करोड़ तक पहुँच गया है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो फिल्म अपने ओपनिंग वीकेंड तक ₹50 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
अग्रिम बुकिंग में शानदार उछाल
फिल्म की सफलता में एक बड़ा योगदान उसकी अग्रिम टिकट बुकिंग का भी रहा। दूसरे दिन अग्रिम बुकिंग में 76% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसमें ₹5.7 करोड़ के टिकट बिक चुके हैं। यह दर्शाता है कि दर्शक फिल्म देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
पिछले पार्ट से बेहतर प्रदर्शन
अगर तुलना करें Jolly LLB 2 से, तो पिछली फिल्म ने अपने दूसरे दिन ₹17.31 करोड़ की कमाई की थी। इसका मतलब है कि Jolly LLB 3 ने अपने पूर्ववर्ती को पीछे छोड़ते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
अक्षय कुमार और अर्शद वारसी की इस फिल्म ने शुरूआत से ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। दर्शकों का प्यार और सकारात्मक रिस्पॉन्स फिल्म को बड़े कलेक्शन की ओर ले जा रहा है। अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो Jolly LLB 3 साल की सबसे हिट कॉमेडी-ड्रामा फिल्मों में शामिल होने वाली है।
ये भी जाने :INDW vs AUSW Highlights: Beth Mooney ने बिखेरा बल्ला, तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा..
