Vivo V60 भारत में आ रहा है 12 अगस्त को — कैमरा, बैटरी और AI फीचर्स से मचेगा धमाल!
भारत का स्मार्टफोन मार्केट अगस्त में एक बड़ी एंट्री के लिए तैयार है। vivo अपने नए V-सीरीज़ स्मार्टफोन Vivo V60 को 12 अगस्त 2025 को लॉन्च करने जा रहा है। टेक कम्युनिटी में इस फोन को लेकर पहले ही काफी चर्चा है — और वजह साफ है, इसमें है स्टाइल, पावर और AI मैजिक का कॉम्बिनेशन , तो आइए जानते इस इस फ़ोन के दमदार फ़ीचर्ज़ के बारे में–
Vivo V60 Launch Date in India: डिज़ाइन — पतला लेकिन दमदार

जब पहली बार V60 को देखा, तो सबसे पहले नज़र इसके डिजाइन पर गई। 0.753 से.मी. की मोटाई के साथ यह 6500 mAh बैटरी कैटेगरी का सबसे पतला फोन है — यानी हाथ में प्रीमियम फील के साथ-साथ बैटरी बैकअप में कोई समझौता नहीं।
रंग भी खास हैं — Mist Grey, Auspicious Gold और Moonlit Blue।
सामने की तरफ है 6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले जो 1.5K रेज़ॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। चाहे धूप हो या रात, स्क्रीन हमेशा क्रिस्टल क्लियर दिखेगी।
परफॉर्मेंस — Snapdragon का भरोसा
अंदर की बात करें तो इसमें है Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर — तेज़, स्मूद और बैटरी-फ्रेंडली।
इसके ऊपर मिलेगा Funtouch OS 15 (Android 15), जिसमें AI फीचर्स को अच्छे से जोड़ा गया है। मतलब रोज़मर्रा का यूज़ हो या हेवी गेमिंग, दोनों में यह फोन आपको निराश नहीं करेगा।
कैमरा — Wedding vLog से Insta-Ready शॉट्स
V60 का कैमरा सेटअप सच में इसकी सबसे बड़ी यूएसपी है।
- रियर कैमरा:
- 50MP Sony IMX766 (OIS)
- 50MP Sony IMX882 टेलीफोटो (OIS, 3x ऑप्टिकल ज़ूम, 10x डिजिटल ज़ूम)
- 8MP अल्ट्रा वाइड
- फ्रंट कैमरा: 50MP
- सबसे दिलचस्प है इसका इंडिया-एक्सक्लूसिव Wedding vLog फीचर। सोचिए, शादी में बिना किसी एक्स्ट्रा गियर के आप ऐसे शॉट ले पाएंगे जो सीधे सोशल मीडिया पर डालने लायक हों। इसके अलावा है AI Four-Season Portrait, AI Magic Move और Google Gemini सपोर्ट — यानी फोटो, वीडियो और कॉलिंग में AI का तड़का।
ये भी जाने :Vivo V60 5G performance review:”इतना पावरफुल फोन, कि देखकर यकीन नहीं होगा..
बैटरी — लंबा साथ, फ़ास्ट चार्जिंग
V60 में लगी है 6,500 mAh की बैटरी जो लंबे इस्तेमाल में भी साथ देगी। और अगर चार्ज खत्म भी हो जाए, तो 80-90W फास्ट चार्जिंग इसे मिनटों में फिर तैयार कर देगी।
प्रोटेक्शन — पानी और धूल से डबल प्रोटेक्शन
फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि यह 1.5 मीटर गहरे पानी में 120 मिनट तक रह सकता है और हाई-प्रेशर पानी की बौछार भी झेल सकता है। हालांकि, रोज़मर्रा में इसे पानी से दूर रखना ही बेहतर होगा।
कीमत — जेब पर कितना भारी?
अभी आधिकारिक कीमत सामने नहीं आई है, लेकिन मार्केट में चर्चा है कि यह ₹37,000 से ₹40,000 के बीच लॉन्च होगा। लॉन्च के बाद यह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह आसानी से मिलेगा।
Vivo V60 Launch Date in India: रिव्यू विडीओ
video credit: surprising tech
क्यों इंतज़ार करें V60 का?
अगर आप ऐसे फोन की तलाश में हैं जिसमें प्रीमियम डिजाइन, तगड़ी बैटरी, AI-पावर्ड कैमरा और मजबूत बिल्ड एक साथ मिले, तो Vivo V60 लिस्ट के टॉप पर होना चाहिए। खासकर कंटेंट क्रिएटर्स और व्लॉगर्स के लिए यह एक परफेक्ट टूल साबित हो सकता है।
तो कैलेंडर मार्क कर लीजिए — 12 अगस्त 2025, क्योंकि उस दिन Vivo अपने इस नए मास्टरपीस के साथ बाजार में कदम रखेगा। अब बस देखना यह है कि लॉन्च के बाद यह बाकी ब्रांड्स के लिए कितना मुश्किल खड़ा करता है।
ये भी जाने :Jonathan Gaming Net worth in 2025: गली का गेमर बना करोड़ों का बादशाह – Jonathan की कहानी आपकी सोच बदल देगी.
