Housefull 5 Day 14 collection : 14वें दिन भी दिखाई ताकत, दो हफ्तों में 165 करोड़ से पार – क्या तीसरे हफ्ते होगा बड़ा धमाका?
अक्षय कुमार की फिल्म Housefull 5 इस समय बॉक्स ऑफिस पर हावी है। बड़े स्टार्स, जोरदार कॉमेडी और मजेदार स्क्रिप्ट के चलते फिल्म ने थिएटर में लोगों को खूब एंटरटेन किया है। अब जब फिल्म अपने दूसरे हफ्ते के आखिरी दिन यानी डे 14 पर पहुंची है, तब भी इसका जलवा कायम है।
Housefull 5 Day 14 collection:जानें 14वें दिन का हाल:
Day 14 पर क्या रहा फिल्म का हाल?
19 जून 2025, गुरुवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई, लेकिन यह गिरावट इतनी बड़ी नहीं थी कि फिल्म की पकड़ कमजोर हो।
Sacnilk की रिपोर्ट बताती है कि फिल्म ने 14वें दिन भारत में 10:30PM तक करीब 2.65 करोड़ की कमाई की। दूसरी ओर Koimoi ने शाम 5:30 बजे तक 1.37 करोड़ की रिपोर्ट दी और अनुमान लगाया कि पूरा दिन मिलाकर फिल्म 2.5 से 3 करोड़ तक के कामयी की है ये आँकड़े बाद में बदल भी सकेते है।
Sacnilk के अनुसार 10:30 Pm तक फिल्म का कुल कलेक्शन अब 167.90 करोड़ तक पहुंच चुका है और AddaToday के अनुसार ये आंकड़ा 165.5 करोड़ है।
इन सभी रिपोर्ट्स को मिलाकर कहा जा सकता है कि हाउसफुल 5 की 14 दिनों की टोटल इंडियन नेट कमाई लगभग 166 से 168 करोड़ के बीच है।
दो हफ्तों में सुपरहिट का तमगा पक्का
Housefull 5 ने सिर्फ पहले हफ्ते में ही 120 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर ली थी और दूसरे हफ्ते में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा।
भले ही वीकडेज में ग्राफ थोड़ा गिरा हो, लेकिन इतनी लंबी स्टडी कमाई दिखाती है कि फिल्म दर्शकों को पसंद आई है। टिकट खिड़की पर भीड़ बनी हुई है, खासतौर पर सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में जहां कॉमेडी फिल्मों का क्रेज सबसे ज्यादा होता है।
क्या 175 करोड़ पार करेगी फिल्म?
अब सबकी नजरें तीसरे वीकेंड पर हैं। अगर यही मोमेंटम बना रहा और नया कोई बड़ा रिलीज बीच में नहीं आया, तो Housefull 5 आराम से 175 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
यह फिल्म अक्षय कुमार के करियर की एक और बड़ी हिट साबित हो रही है और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
क्यों है हाउसफुल 5 इतनी स्पेशल?
-
मल्टीस्टारर कास्ट: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल जैसे एक्टर्स का ह्यूमरस कॉम्बिनेशन
-
फुल फैमिली एंटरटेनमेंट: बिना डल मोमेंट के सीधी हँसी की गारंटी
-
ब्रांड वैल्यू: ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइज़ी की फैन फॉलोइंग पहले से ही जबरदस्त
Housefull 5 ने दो हफ्तों में यह साफ कर दिया है कि आज भी दर्शक मसालेदार और मजेदार फिल्मों को पसंद करते हैं। वीकेंड में एक बार फिर से उछाल आने की पूरी संभावना है, और अगर सब कुछ ठीक रहा तो फिल्म जल्द ही 175 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी।
अपडेट रहने के लिए जुड़े रहिए — डे 15 और तीसरे वीकेंड का धमाका जल्दी लेकर आ रहा है.