Housefull 5 Box Day 10 collection: Housefull 5 की कमाई का जलवा जारी, 10वें दिन पार किया ₹150 करोड़ का आंकड़ा!
अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की कॉमिक टाइमिंग, दमदार स्टारकास्ट और मस्ती से भरी कहानी के साथ आ Housefull 5 लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है। रिलीज़ के 10 दिन बाद भी फिल्म की रफ्तार थमी नहीं है। खासतौर पर रविवार को लोगों ने फैमिली के साथ सिनेमाघरों का रुख किया, जिससे कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला।
Housefull 5 Box Day 10 collection:

कैसा रहा 10वें दिन का परफॉर्मेंस?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अपने दूसरे रविवार यानी 10वें दिन करीब ₹11 करोड़ की नेट कमाई की है। यह आँकड़े 11:00 pm तक के आँकड़ो पर आधारित है, ये बाद में बदल भी सकता है।। इससे साफ है कि फिल्म को वीकेंड्स पर अब भी लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
भारत में अब तक कितनी कमाई हुई?
Housefull 5 ने 10 दिनों में इंडिया में टोटल नेट कमाई लगभग ₹150 से ₹153 करोड़ के बीच कर ली है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, पहले 9 दिनों में फिल्म की कमाई ₹142.75 करोड़ थी। अगर इसमें 10वें दिन की कमाई जोड़ें तो आंकड़ा ₹153.75 करोड़ तक पहुंचता है। दूसरी ओर, Filmibeat की रिपोर्ट ये आंकड़ा ₹152.98 करोड़ बता रही है। यानी फिल्म का परफॉर्मेंस स्टेबल बना हुआ है।
ग्रॉस कलेक्शन कितना हुआ?
नेट कमाई टैक्स के बाद की होती है, जबकि ग्रॉस में पूरा अमाउंट गिना जाता है। इसी बेस पर ये माना जा रहा है कि फिल्म की इंडिया ग्रॉस कमाई करीब ₹170 से ₹175 करोड़ के बीच पहुंच चुकी है।
क्या कहता है ट्रेंड?
जहां कई फिल्में दूसरे हफ्ते में आकर गिरने लगती हैं, वहीं Housefull 5लगातार टिके रहने में कामयाब रही है। माउथ पब्लिसिटी, स्टार पावर और पॉपुलर फ्रैंचाइज़ का फायदा फिल्म को मिल रहा है। अगर अगले कुछ दिनों तक ये मोमेंटम बना रहता है तो फिल्म आसानी से ₹200 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है।
हमारा विश्लेषण
कॉमेडी, म्यूज़िक और स्टारडम का तड़का लोगों को हमेशा पसंद आता है और Housefull 5 इस बात का बेहतरीन उदाहरण बन चुकी है। फिल्म फैमिली ऑडियंस को टारगेट करती है और यही इसकी सबसे बड़ी ताकत भी है।
अगले हफ्ते की कमाई पर नजर बनी रहेगी क्योंकि तभी पता चलेगा कि फिल्म सिर्फ वीकेंड तक सीमित थी या लंबी रेस की घोड़ी है।