IND vs ENG: अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, बने नए रिकॉर्ड्स के बादशाह
आज, 2 फरवरी 2025 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पांचवें टी20 मैच में भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से इंग्लैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। उन्होंने महज 37 गेंदों में तूफानी शतक ठोककर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इस ऐतिहासिक शतक के दौरान अभिषेक ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
IND vs ENG:अभिषेक शर्मा का कहर

Fastest 50 in IPL: अभिषेक शर्मा ने जड़ा IPL 2024 का सबसे तेज अर्धशतक, हैदराबाद में आया तूफानFastest 50 in IPL: अभिषेक शर्मा ने जड़ा IPL 2024 का सबसे तेज अर्धशतक, हैदराबाद में आया तूफान
अभिषेक शर्मा का तूफानी प्रदर्शन
अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी में 7 चौके और 14गगनचुंबी छक्के लगाए। उन्होंने सिर्फ 37 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज शतकों में से एक है। हालांकि, यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सबसे तेज शतक नहीं था, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों में यह रोहित शर्मा (35 गेंद) के बाद दूसरा सबसे तेज टी20 शतक बन गया।
मैच में बने कुछ बड़े रिकॉर्ड
- अभिषेक शर्मा का पहला अंतरराष्ट्रीय शतक – इस मैच में खेली गई 135 रनों की पारी अभिषेक शर्मा के अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला टी20 शतक था। इसी के साथ अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबले में हाई स्कोर करने वाले पहेल भारतीय बने अभिषेक शर्मा।
- भारत का उच्चतम टीम स्कोर – भारत ने इस मैच में 20 ओवर में 246/9 का विशाल स्कोर बनाया, जो इंग्लैंड के खिलाफ किसी भी टी20 मुकाबले में भारत का सबसे बड़ा स्कोर है।
-
एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के – भारतीय टीम ने इस मैच में कुल 19 छक्के लगाए, जो कि किसी भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं.
पहली पारी का संपूर्ण विवरण
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 246 रन बनाए, जिसमें अभिषेक शर्मा 54 गेंदो में 135 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनके अलावा शिवम दुबे ने 13 गेंदो में 30 रनो की तेज तर्रार से पारी खेली।
अभिषेक शर्मा – भविष्य का सितारा
अभिषेक शर्मा की इस पारी ने उन्हें भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारों में शुमार कर दिया है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और बेखौफ शॉट खेलने की क्षमता ने सभी को प्रभावित किया है। यह शतक उनके लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लंबी पारी खेलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।
भारत बनाम इंग्लैंड के इस पांचवें टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा का शानदार शतक और भारत की ऐतिहासिक जीत क्रिकेट प्रशंसकों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं थी। इस मैच में बने कई रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट के सुनहरे पन्नों में दर्ज हो गए हैं। अगर अभिषेक इसी तरह प्रदर्शन करते रहे, तो वह निश्चित रूप से भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा नाम बनने जा रहे हैं।
