bengaluru fc vs odisha fc: हाई-ऑक्टेन मैच में ओडिशा ने 3-2 से बाज़ी मारी
इंडियन सुपर लीग (ISL) में आज बेंगलुरु FC और ओडिशा FC के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। श्री कांतिरावा स्टेडियम, बेंगलुरु में आयोजित इस मैच में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।
bengaluru fc vs odisha fc:ओडिशा FC की रोमांचक जीत
पहला हाफ: बराबरी का संघर्ष
मैच की शुरुआत में ही दोनों टीमों ने तेज़ी से खेलते हुए आक्रमण किया। 10वें मिनट में बेंगलुरु FC के स्टार स्ट्राइकर एडगर मेंडेज ने गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई, उसके 2 मिनट बाद बेंगलुरु FC के कप्तान सुनील छेत्री ने 13वे मिनट में दूसरा गोल दागकर टीम को 2-0 से भडत दिलाई। लेकिन ओडिशा FC ने जल्द ही बराबरी कर ली।
पहला हाफ: ओडिशा FC की वापसी
बेंगलुरु FC के स्ट्राइकर अलेजेंडर जोवोनोविक को 26वे मिनट में गेंद को छीनने के प्रयास में ओडिशा के खिलाड़ी पर खतरनाक तरीके से टैकल किया जिससे वह नीचे गिर गए। जिस के चलते जोवोनोविक को रेड कार्ड मिला और ओडिशा FC को एक पेनल्टी शॉट मिला यह पेनल्टी शॉट ओडिशा FC के स्टार स्ट्राइकर डीएगौ मौरिसियो ने २8वे मिनट में ओडिशा FC का पहल गोल दागा , जिससे ओडिशा का स्कोर 2-1 हो गया। पेनल्टी का नतीजा ओडिशा की टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हुआ, लेकिन इसके बाद 38वे मिनट में ओडिशा FC को एक और पेनल्टी शॉट जिसे ओडिशा FC के स्टार स्ट्राइकर डीएगौ मौरिसियो ने गोल दागा , जिस के बाद पहले हाफ़ में ओडिशा FC का स्कोर 2-2 से बराबर हो गया।
दूसरा हाफ:ओडिशा का दबदबा
दूसरे हाफ में ओडिशा FC ने अपना दम दिखाया और 50वें मिनट में जेरी मविहमिंगथंगा ने गोल कर ओडिशा FC ने 2-3 की बढ़त ले ली। लेकिन ओडिशा के डिफेंस ने उन्हें रोक दिया।ओडिशा FC के फॉरवर्ड खिलाड़ी डीएगौ मौरिसियो ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके बेहतरीन प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बेंगलुरु FC ने अंत तक कोशिश की लेकिन ओडिशा के मजबूत डिफेंस को भेद नहीं पाए।
- स्कोर: बेंगलुरु FC 2-3 ओडिशा FC
- जगह: श्री कांतिरावा स्टेडियम, बेंगलुरु
- तारीख: 22 जनवरी 2025