Coolie Box Office Collection Day 5: रजनीकांत स्टारर ने 5 दिन में पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा
रजनीकांत की हालिया रिलीज़ “कूली“ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने शुरुआती वीकेंड में रिकॉर्ड कमाई दर्ज की और अब पांचवें दिन यानी सोमवार को भी मज़बूत पकड़ बनाए रखी।
Coolie Box Office Collection Day 5:पांचवें दिन की कमायी
ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, “कूली” ने सोमवार को लगभग 11 से 12 करोड़ की कमाई दर्ज की। अलग–अलग सोर्सेज़ में आंकड़ों का थोड़ा अंतर है—कहीं इसे 11 करोड़ बताया गया तो कहीं 12 करोड़ तक का अनुमान लगाया गया है। Sacnilk के अनुसार आज यानी सोमवार की कमायी 12 करोड़ है , इसके चलते फिल्म का कुल नेट कलेक्शन भारत में 206 से 207 करोड़ के बीच पहुंच चुका है।
पांच दिनों की कमाई (भारत नेट)
- Day 1 (गुरुवार): 65 करोड़
- Day 2 (शुक्रवार): 54 करोड़
- Day 3 (शनिवार): 39.5 करोड़
- Day 4 (रविवार): 35.25 करोड़
- Day 5 (सोमवार): 12 करोड़
- कुल कलेक्शन (इंडिया): 206.50 करोड़
कुल मिलाकर, “कूली” ने पांच दिनों में 200 करोड़ रुपये से अधिक की नेट कमायी दर्ज कर ली है। report source sacnilk
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस
भारत के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर में भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा। शुरुआती पांच दिनों में “कूली” का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 300 करोड़ से अधिक आंका जा रहा है। खाड़ी देशों और उत्तरी अमेरिका में फिल्म लगातार हाउसफुल शोज़ दर्ज कर रही है।
सफलता के कारण
- रजनीकांत का स्टार पावर और फैन्स का अपार समर्थन
- एक्शन और इमोशन से भरपूर मास एंटरटेनमेंट पैकेज
- तमिल के साथ–साथ अन्य भाषाओं में मजबूत प्रदर्शन
War 2 से आगे निकली “कूली“
जहां एक तरफ़ Hrithik Roshan और Jr NTR स्टारर War 2 वीकेंड के बाद कमज़ोर पड़ती नज़र आ रही है, वहीं दूसरी तरफ़ रजनीकांत की “कूली“ लगातार बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पांचवें दिन के बाद कूली ने War 2 को पीछे छोड़ते हुए साफ–साफ लीड ले ली है। ट्रेड विशेषज्ञों का कहना है कि War 2 की गिरती रफ्तार और कूली का लगातार मजबूत कलेक्शन यह साबित करता है कि इस वक्त बॉक्स ऑफिस का असली गेमचेंजर सिर्फ रजनीकांत हैं।
आगे की संभावनाएं
ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि “कूली” आने वाले दिनों में और भी बड़े आंकड़े दर्ज कर सकती है। अनुमान है कि यह फिल्म भारत में आसानी से 500 करोड़ नेट और वर्ल्डवाइड स्तर पर 800 करोड़ से अधिक का बिज़नेस कर सकती है।
पांच दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर “कूली” ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि रजनीकांत बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के सबसे बड़े आकर्षण बने हुए हैं। सोमवार को मामूली गिरावट के बावजूद, फिल्म का प्रदर्शन स्थिर है और आने वाले वीकेंड पर इससे और बड़ी कमाई की उम्मीद की जा रही है।