BCCI on Kohli Rohit retirement:फैंस के लिए झटका! विराट और रोहित के ODI करियर पर संकट के बादल
भारतीय क्रिकेट में इन दिनों सबसे बड़ा सवाल यही गूंज रहा है — क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया टूर के बाद ODI क्रिकेट को भी अलविदा कह देंगे? पिछले 24 घंटे में इस चर्चा ने इतना जोर पकड़ा कि फैंस से लेकर क्रिकेट पंडितों तक, हर कोई बस इसी मुद्दे पर बातें कर रहा है।
BCCI on Kohli Rohit retirement:अटकलों की शुरुआत कैसे हुई?

मामला तब गर्माया जब दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन ODI मैचों की सीरीज खेलकर दोनों दिग्गज खिलाड़ी अपने वनडे करियर पर भी विराम लगा सकते हैं। दोनों पहले ही टी20 और टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि अगर विराट और रोहित ODI में खेलना चाहते हैं तो उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा लेना होगा।
BCCI का चौंकाने वाला बयान
न्यूज़ एजेंसी PTI के मुताबिक, BCCI के एक वरिष्ठ सूत्र ने साफ किया कि फिलहाल विराट या रोहित के रिटायरमेंट का मुद्दा बोर्ड के लिए कोई बड़ी चिंता नहीं है।
सूत्र ने कहा—
“अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली संन्यास लेना चाहेंगे तो वो खुद BCCI को जानकारी देंगे, जैसे उन्होंने टेस्ट रिटायरमेंट के समय किया था। फिलहाल बोर्ड का फोकस एशिया कप 2025 और अगले साल के टी20 वर्ल्ड कप पर है।”
रिटायरमेंट मैच वाली खबर भी निकली फेक
सोशल मीडिया पर एक और खबर तेजी से फैली कि 25 अक्टूबर को सिडनी में, रोहित और विराट का एक स्पेशल फेयरवेल मैच आयोजित किया जाएगा। लेकिन BCCI ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया। बोर्ड का कहना है कि इतने बड़े और लोकप्रिय खिलाड़ियों के लिए जल्दबाज़ी में कोई फैसला नहीं लिया जाएगा, और अगर होगा भी, तो उसका ऐलान आधिकारिक तरीके से किया जाएगा।
फैंस में बढ़ी बेचैनी
भले ही BCCI ने रिटायरमेंट की अटकलों को ठंडा करने की कोशिश की हो, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस की चिंता अभी भी बरकरार है।हर किसी के मन में बस यही सवाल है—क्या अक्टूबर के बाद हम रोहित-विराट को नीली जर्सी में आखिरी बार देखेंगे? फिलहाल तो BCCI ने इस मसले पर अटकलों को शांत करने की कोशिश की है, लेकिन सच क्या है, ये आने वाला वक्त ही बताएगा। एक बात तय है—अगर ये दोनों नीली जर्सी से विदा लेते हैं, तो पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस की आंखें नम हो जाएंगी।
ये भी जाने :War 2 Advance Booking Report:पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर Hrithik–Jr NTR का दबदबा”
