Instagram आज सिर्फ फोटो और वीडियो शेयर करने का प्लेटफॉर्म नहीं रहा। Reels और शॉर्ट वीडियो के दौर में यह लाखों युवाओं के लिए कमाई का मजबूत जरिया बन चुका है। रोजाना हजारों लोग Instagram पर वीडियो डालकर व्यूज बढ़ा रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर 10 हजार व्यूज आने पर Instagram से कितने पैसे मिलते हैं?
Instagram: क्या Instagram खुद व्यूज के पैसे देता है?
सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि भारत में Instagram हर यूजर को व्यूज के बदले सीधे पैसे नहीं देता। यानी आपकी Reel पर 10 हजार व्यूज आ गए, इसका मतलब यह नहीं कि आपके अकाउंट में अपने-आप पैसे आ जाएंगे।
Instagram के कुछ Bonus और Ads Program विदेशों में एक्टिव हैं, लेकिन भारत में ये अभी सीमित क्रिएटर्स तक ही उपलब्ध हैं। इसलिए ज्यादातर लोगों की कमाई दूसरे तरीकों से होती है।
ब्रांड प्रमोशन से होती है असली इनकम
Instagram पर क्रिएटर्स की सबसे बड़ी कमाई Brand Deals से होती है।
अगर आपकी Reel पर करीब 10 हजार व्यूज आ रहे हैं और आपकी ऑडियंस एक्टिव है, तो ब्रांड आपको अपने प्रोडक्ट या सर्विस के प्रमोशन के लिए अप्रोच कर सकते हैं।
-
छोटे क्रिएटर्स को आमतौर पर
₹500 से ₹2,000 तक मिल सकता है -
यह रकम आपकी niche, engagement और followers की quality पर निर्भर करती है
कई बार कम followers वाला लेकिन strong engagement वाला क्रिएटर ज्यादा पैसे कमा लेता है।
Affiliate Marketing से भी बनती है अच्छी कमाई
Instagram पर कमाई का एक स्मार्ट तरीका है Affiliate Marketing।इसमें आप किसी कंपनी या प्लेटफॉर्म का प्रोडक्ट लिंक शेयर करते हैं। अगर आपकी Reel पर 10 हजार व्यूज आते हैं और कुछ लोग उस लिंक से खरीदारी करते हैं, तो आपको कमीशन मिलता है। सही ऑडियंस होने पर यह कमाई कई बार ब्रांड डील से भी ज्यादा हो जाती है।
सिर्फ व्यूज नहीं, ये फैक्टर भी तय करते हैं कमाई
Instagram पर इनकम सिर्फ नंबर देखकर तय नहीं होती। इसमें कई चीजें काम करती हैं, जैसे—
-
आपकी वीडियो किस कैटेगरी (niche) की है
-
ऑडियंस भारत की है या विदेशी
-
Reel पर Like, Comment, Share और Save
-
आपका अकाउंट कितना trustworthy है
अगर 10 हजार व्यूज के साथ engagement अच्छा है, तो आपकी वैल्यू अपने-आप बढ़ जाती है।
Instagram से ज्यादा पैसे कमाने के लिए क्या करें?
अगर आप Instagram को सीरियस कमाई का जरिया बनाना चाहते हैं, तो—
-
एक clear niche चुनें
-
रोजाना या तय समय पर quality content डालें
-
ऑडियंस से बातचीत करें
-
ट्रेंडिंग Reels फॉर्मेट को समझें
जैसे-जैसे आपका भरोसा और reach बढ़ेगी, वैसे-वैसे brands खुद आपको मैसेज करने लगेंगे।
Instagram पर 10 हजार व्यूज से कमाई संभव है, लेकिन यह सीधे Instagram से नहीं आती। ब्रांड डील, affiliate marketing और सही रणनीति के साथ यह प्लेटफॉर्म side income से लेकर full-time earning तक बन सकता है।
