Dhurandhar Day 18 Collection: बॉक्स ऑफिस पर 18वें दिन भी कायम है दबदबा, ‘धुरंधर’ के आगे झुकी सारी फिल्में
बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अगर किसी एक फिल्म का नाम सबसे ज़्यादा गूंज रहा है, तो वो है ‘धुरंधर’। रिलीज़ के 18वें दिन भी इस फिल्म की पकड़ इतनी मज़बूत बनी हुई है कि ट्रेड पंडित तक हैरान हैं। आमतौर पर तीसरे हफ्ते की शुरुआत में फिल्मों की रफ्तार थम जाती है, लेकिन यहां कहानी कुछ और ही कह रही है।
Dhurandhar Day 18 Collection: 18वें दिन की कमाई ने फिर चौंकाया
तीसरे सोमवार यानी डे 18 पर फिल्म की कमाई में हल्की गिरावट ज़रूर देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद लगभग 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। ये साफ दिखाता है कि दर्शकों का क्रेज अभी खत्म नहीं हुआ है। ये आँकड़े दिन के अंत में बदल सकते है।
भारत में कुल कलेक्शन 567 करोड़ के पार
18 दिनों की शानदार रन के बाद फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन 567 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच चुका है। इस आंकड़े के साथ ‘धुरंधर’ अब उन चुनिंदा फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा है।
वर्ल्डवाइड भी बज रहा डंका
सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म का जलवा कायम है। शुरुआती 17–18 दिनों में ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन 800 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुका है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाले दिनों में ये आंकड़ा और ऊपर जाने वाला है।
तीसरे हफ्ते में भी क्यों नहीं रुक रही फिल्म?
फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है—
-
दमदार कहानी
-
पॉवरफुल परफॉर्मेंस
-
जबरदस्त बैकग्राउंड म्यूज़िक
-
और सबसे अहम, माउथ पब्लिसिटी
यही वजह है कि तीसरे हफ्ते में एंट्री करने के बाद भी सिनेमाघरों में ऑडियंस बनी हुई है और मल्टीप्लेक्स से लेकर सिंगल स्क्रीन तक फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
रिकॉर्ड्स की लिस्ट होती जा रही लंबी
18 दिनों में ‘धुरंधर’ ने कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि—
-
क्या फिल्म 600 करोड़ क्लब में एंट्री करेगी?
-
क्या 1000 करोड़ वर्ल्डवाइड का आंकड़ा छू पाएगी?
आगे क्या?
अगर यही रफ्तार बनी रही, तो साफ है कि आने वाला वीकेंड फिल्म के लिए फिर से गेम-चेंजर साबित हो सकता है। बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का ये सफर अब सिर्फ हिट या ब्लॉकबस्टर नहीं, बल्कि ऑल टाइम रिकॉर्ड ब्रेकिंग रन की तरफ बढ़ता दिख रहा है।
