Dhurandhar Day 5 Collection: रनवीर सिंह की फिल्म ने मचाया तूफ़ान, 5 दिन में की धमाकेदार कमाई
रनवीर सिंह, अक्षय खन्ना और आर. माधवन स्टारर Dhurandhar ने रिलीज़ के पहले ही दिन यह साबित कर दिया था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तुफानी सफर तय करने वाली है। भारी ओपनिंग, जबरदस्त वर्ड-ऑफ-माउथ और दर्शकों का लगातार बढ़ता क्रेज इस फिल्म को 2025 की सबसे बड़ी हिट्स में शुमार कर रहा है।
Dhurandhar Day 5 Collection: Day 5 पर भी दमदार पकड़, कलेक्शन रहा जोरदार
पांचवें दिन यानी मंगलवार को Dhurandhar ने शानदार ₹22–24 करोड़ का इंडिया नेट कलेक्शन किया। वीकडे गिरावट के बावजूद फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है, जो बताती है कि दर्शकों को फिल्म बेहद पसंद आ रही है।
ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक यह फिल्म पहले सोमवार के बाद भी फिल्म की पकड़ मजबूत रही, जिसकी वजह है इसकी सॉलिड कंटेंट वैल्यू, हाई-ऑक्टेन एक्शन और स्टारकास्ट की तिकड़ी।ये आँकड़े दिन के अंत में बदल भे सकते है।
5 दिनों का कुल कलेक्शन: 150 करोड़ के करीब
पहले पांच दिनों में फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन ₹149–150 करोड़ के आसपास पहुंच चुका है। यह आंकड़ा साबित करता है कि फिल्म ने टिकट खिड़की पर ऐसा दनदनाया है जैसा इस साल किसी भी एक्शन फिल्म ने नहीं किया। वहीं, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो Dhurandhar लगभग ₹200 करोड़ का बड़ा आंकड़ा छू चुकी है।
स्टारकास्ट की परफॉर्मेंस बनी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत
फिल्म में रनवीर सिंह के रफ-टफ एक्शन अवतार को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। अक्षय खन्ना की इंटेंस एक्टिंग और आर. माधवन की प्रेज़ेंस ने कहानी को और दमदार बनाया है। सोशल मीडिया पर हर जगह फैंस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं—खासकर इसके बड़े-बड़े एक्शन ब्लॉक्स, स्टाइलिश फ्रेम्स और जबरदस्त बीजीएम की वजह से।
आने वाला वीकेंड बना सकता है नया रिकॉर्ड
ट्रेड रिपोर्ट्स कहती हैं कि अगर Dhurandhar इसी रफ्तार से चलती रही, तो फिल्म आसानी से ₹250 करोड़ के करीब पहुंच सकती है। वीकडे की मजबूत पकड़ इस बात का संकेत है कि आने वाले वीकेंड में इसकी कमाई और बड़ी छलांग लगाने वाली है। कुल मिलाकर, Dhurandhar ने सिर्फ पांच दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है और यह साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक बनती दिख रही है।
