TESLA INDIA 2025:Tesla ने भारत में रखा पहला कदम Model Y लॉन्च, कीमत Rs. 60 लाख से शुरू – Elon Musk की बड़ी चाल?
बड़ी खबर:Elon Musk की कंपनी Tesla ने आज, 15 जुलाई 2025 को भारत में अपना पहला शोरूम मुंबई के BKC (Bandra Kurla Complex) में खोल दिया है। इसके साथ ही Tesla ने अपने प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV Model Y को भारत में लॉन्च कर दिया है।
TESLA INDIA 2025-Elon Musk की पहली EV भारत में लॉन्च

शोरूम और लॉन्च डिटेल्स:
पहला शोरूम: BKC, मुंबई
जल्द खुलने वाला अगला शोरूम: दिल्ली
लॉन्च मॉडल: Tesla Model Y
बुकिंग शुरू: आज से
डिलीवरी: Q3 2025 से
कीमतें और वेरिएंट्स:Tesla Model Y दो वेरिएंट्स में लॉन्च की गई है। बेस वेरिएंट, Model Y RWD की ऑन-रोड कीमत लगभग Rs. 59.9 लाख रखी गई है। वहीं, लॉन्ग रेंज वेरिएंट की कीमत Rs. 67.9 लाख के आसपास है।
यह कीमतें फिलहाल ज्यादा हैं क्योंकि ये गाड़ियाँ सीधे इम्पोर्ट की जा रही हैं और भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों पर आयात शुल्क काफी ऊँचा है।
Tesla का भारत के लिए प्लान:Tesla को भारत में 15% आयात शुल्क में रियायत तभी मिलेगी जब वह कम से कम Rs. 500 million (लगभग Rs. 415 करोड़) का निवेश करेगा और अगले 3 सालों में भारत में ही मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगा।
यदि यह योजना सफल होती है, तो Tesla की गाड़ियों की कीमतें 30 से 40 प्रतिशत तक घट सकती हैं, जिससे ज्यादा लोग इसे खरीद सकेंगे।
चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर की शुरुआत:Tesla भारत में Supercharger नेटवर्क की शुरुआत मुंबई और दिल्ली से कर रहा है। पहले चरण में लगभग 8 लोकेशनों पर चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे।
Elon Musk की रणनीति:Elon Musk भारत को एक बड़े और उभरते हुए EV बाजार के रूप में देख रहे हैं। सरकार की नई EV नीति, आयात शुल्क में संभावित रियायतें और उत्पादन-आधारित इंसेंटिव ने Tesla के लिए भारत में प्रवेश का रास्ता आसान बना दिया है।
भारत में EV बाजार की स्थिति:फिलहाल भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का मार्केट शेयर लगभग 4% है।सरकार का लक्ष्य है कि 2030 तक यह आंकड़ा 10% तक पहुंचे। Tesla अब Tata, Mahindra, MG और Ola Electric जैसी कंपनियों को प्रीमियम सेगमेंट में सीधी टक्कर देगा।
भारत में उत्साह और प्रतिक्रिया:Mahindra Group के आनंद महिंद्रा और GOQii के विशाल गोंडाल जैसे कई बड़े भारतीय उद्यमियों ने Tesla के भारत में प्रवेश का स्वागत किया है।आनंद महिंद्रा ने Elon Musk को ट्वीट कर लिखा: “Welcome to India, Elonmusk and Tesala!”
Welcome to India, @elonmusk and @Tesla.
One of the world’s largest EV opportunities just got more exciting.
Competition drives innovation, and there’s plenty of road ahead.
Looking forward to seeing you at the charging station. pic.twitter.com/7Uh2ziV0fp
— anand mahindra (@anandmahindra) July 15, 2025
आगे क्या होने वाला है?Tesla जल्द ही दिल्ली में दूसरा शोरूम खोलेगी।Supercharger नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा।अगर लोकल मैन्युफैक्चरिंग शुरू हुई, तो Tesla Model 3 और Model 2 जैसी किफायती गाड़ियाँ भी भारत में उपलब्ध हो सकती हैं।
Tesla की भारत में एंट्री सिर्फ एक कार लॉन्च नहीं है, बल्कि यह एक बड़ा कदम है भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल भविष्य की ओर।