Raid 2 box office collection Day 12: अजय देवगन की फ़िल्म ने 120 करोड़ पार किए, बनी 8वी सबसे बड़ी हिट!
नई दिल्ली: अजय देवगन की फ़िल्म रेड 2 बॉक्स ऑफ़िस पर सफलता के नए कीर्तिमान रच रही है। 12वे दिन यानी सोमवार, 12मई 2025 को फ़िल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग 3.5 से 4 करोड़ की कमायी की है। बुध पूर्णिमा की छुट्टी का भी फ़िल्म को फ़ायदा मिला, जिससे दर्शकों की संख्या में इज़ाफ़ा देखने को मिला।
RAID 2 Box office collection Day 12: रेड २ की कमायी देख के उड़ जयंगे होश

12वे दिन की कमायी:
दिन: सोमवार (12 मई 2025)
भारत नेट कलेक्शन : 3.88 करोड़
दूसरे सोमवार को भी फ़िल्म की कमायी स्थिर रही, जो इस बात का संकेत है की फ़िल्म को वर्ड ऑफ़ माउथ से काफ़ी मदद मिल रही है।
अब तक का कुल कलेक्शन:(total worldwide collection )
भारत नेट कलेक्शन: 129.25 करोड़
भारत ग्रोस: 152.7 करोड़
ओवेरसीज ग्रोस : 17 करोड़
वर्ल्ड्वाइड कलेक्शन :169.7 करोड़
12 दिनों में ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग ₹170 करोड़ तक पहुंच गया है, जो एक बेहतरीन उपलब्धि है।
अजय देवगन की 8वीं सबसे बड़ी हिट
‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर गोलमाल 3 और सन ऑफ सरदार जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए अजय देवगन की 8वीं सबसे बड़ी हिट फिल्म बनने का खिताब हासिल कर लिया है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि अजय देवगन का स्टारडम अब भी उतना ही दमदार है।
दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स
फिल्म को सिर्फ अजय देवगन के फैंस ही नहीं, बल्कि आम दर्शकों और समीक्षकों से भी जबरदस्त सराहना मिल रही है। इसकी दमदार कहानी, थ्रिलिंग स्क्रीनप्ले और पावरफुल डायलॉग्स ने इसे एक मसालेदार एंटरटेनर बना दिया है।
आगे क्या उम्मीद?
इस हफ्ते कोई बड़ी फिल्म रिलीज़ नहीं हो रही है, जिससे Raid 2 को अपने कलेक्शन में और बढ़ोतरी का मौका मिल सकता है। अगर यही रफ्तार बनी रही, तो फिल्म जल्द ही ₹150 करोड़ नेट क्लब में शामिल हो जाएगी।
रेड 2 ने अजय देवगन के करियर को एक और हिट फिल्म देकर मज़बूत कर दिया है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी शानदार परफॉर्मेंस और दर्शकों की लगातार बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह फिल्म अभी और कमाई करेगी।