IND vs ENG:भारत बनाम इंग्लैंड T20 सीरीज 2024: भारत ने 4-1 से सीरीज जीती, अभिषेक शर्मा का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 5 मैचों की T20 सीरीज का समापन हो चुका है, और भारतीय टीम ने इस सीरीज को शानदार तरीके से 4-1 से अपने नाम कर लिया। अंतिम मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 150 रनो से हराकर एकतरफा मात दी और कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए। इस मैच में सबसे ज्यादा सुर्खियाँ बटोरीं अभिषेक शर्मा ने, जिन्होंने सिर्फ 37 गेंदों में शतक जड़कर भारतीय क्रिकेट इतिहास में नया रिकॉर्ड बना दिया। आइए, इस सीरीज और मैच की सभी महत्वपूर्ण बातों और रिकॉर्ड्स पर विस्तार से नज़र डालते हैं।
IND vs ENG: भारत ने 4-1 से सीरीज जीती

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए अंतिम T20 मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी की और अभिषेक शर्मा के शतक की मदद से 247रनो का विशाल स्कोर इग्लैंड के सामने खड़ा किया, विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम मात्र 97 रनो के स्कोर पर ऑल-आउट हो गयी जिस में से 55 रन सिर्फ़ फ़िलिफ सॉल्ट के थे.
IND vs ENG:मैच का स्कोरकार्ड-
भारत: 247/9 (20 ओवर में)
इंग्लैंड: 97/10 (10.3 ओवर में)
भारतीय गेंदबाजों का जलवा:
- मोहम्मद शमी : 2.3 ओवर, 25 रन, 3 विकेट
- वरुण चक्रवर्ती : 2 ओवर, 25 रन, 2 विकेट
- शिवम दुबे : 2 ओवर, 11 रन, 2 विकेट
- अभिषेक शर्मा : 1 ओवर, 3 रन, 2 विकेट
IND vs ENG:भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी:
- अभिषेक शर्मा: 54 गेंदों में 135 रन (13 छक्के, 7चौके)
- शिवम दुबे :13 गेंदों में 30 रन (3 चौके, 2 छक्के)
इस मैच में सबसे बड़ी हेडलाइन बनी अभिषेक शर्मा की पारी, जिसमें उन्होंने सिर्फ 37 गेंदों में शतक जमाया और भारत के लिए T20I क्रिकेट में सबसे तेज़ दूसरी सेंचरी का रिकॉर्ड बनाया।
T20I में भारत के लिए सबसे तेज़ शतक
- रोहित शर्मा – 35गेंद (2017, श्री लंका के खिलाफ)
- अभिषेक शर्मा – 37 गेंद (2025, इंग्लैंड के खिलाफ)
- संजू सैमसन – 40 गेंद (बांग्लादेश के खिलाफ)
- तिलक वर्मा – 41 गेंद (2024, साउथ अफ्रीका के खिलाफ)
इस पूरी सीरीज में कई बड़े रिकॉर्ड बने और कुछ पुराने रिकॉर्ड टूटे। आइए, उन पर भी एक नज़र डालते हैं:
- इंग्लैंड के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी जीत:
- रनो के हिसाब से भारत ने इंग्लैंड को सबसे बुरी तरह हराया। भारत ने आज के मैच में इंग्लैंड को 150 रनो से हराया ।
- अभिषेक शर्मा की सबसे तेज़ T20I सेंचुरी:
- तीसरे मैच में श्रेयस अय्यर ने 37 गेंदों में शतक जड़ा
मुख्य खिलाड़ी :
प्लेयर ऑफ़ द सिरीज़ – वरुण चक्रवर्ती 14 विकेट
प्लेयर ऑफ़ द मैच – अभिषेक शर्मा